Maharashtra: रसायन फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, एक कर्मचारी की मौत, 4 लोग घायल

Last Updated 18 Jan 2024 10:29:02 AM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रसायन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुरूवार को सिलसिलेवार विस्फोटों में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि घायल श्रमिकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 4.30 बजे एक औद्योगिक क्षेत्र में हुई।

कुलगांव-बदलापुर अग्निशमन सेवाओं के मुख्य अग्निशमन अधिकारी भागवत सोनावणे के अनुसार, फैक्ट्री खारवई महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम क्षेत्र में स्थित है।



उन्होंने बताया कि इस इकाई में सिलसिलेवार विस्फोट हुए जिससे आग लग गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनावणे ने बताया कि अंबरनाथ, बदलापुर और उल्हासनगर से दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और विस्फोटों का कारण भी अभी पता नहीं चल पाया है।
 

भाषा
ठाणे


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment