पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में BSF के दो जवान घायल

Last Updated 18 Oct 2023 08:14:05 AM IST

जम्मू एवं कश्मीर, अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) पर पाकिस्तानी रेंजर्स (Pakistani Rangers) की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवान घायल हो गए।


पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में BSF के दो जवान घायल

बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान रेंजरों ने मंगलवार को सुबह करीब सवा आठ बजे अरनिया सेक्टर में विक्रम चौकी पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने जवाबी गोलीबारी की।

बयान के अनुसार इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।

सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी की घटना का मुद्दा पाकिस्तान रेंजरों के समक्ष उठाया जाएगा और उनके समक्ष घटना को लेकर विरोध जताया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि इन दो बीएसएफ जवानों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की इकबाल और खन्नोर चौकी की दिशा से निशानेबाज का इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के दोनों जवान चौकी के निकट बिजली का काम कर रहे थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई।

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दोनों देश जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम को लेकर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के लिए सहमत हुए थे।

भाषा/एजेंसी
जम्मू


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment