Karnataka में अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

Last Updated 21 Aug 2023 10:45:29 AM IST

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक गांव में अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।


कर्नाटक में महात्मा गांधी की मूर्ति को अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया।

यह घटना होलेहोन्नुरु गांव में हुई और पुलिस का मानना है कि तोड़फोड़ रविवार रात को हुई होगी।

यह प्रतिमा 18 वर्ष पूर्व गांव के मुख्य चौराहे पर स्थापित की गई थी।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने पहले ही बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है।

फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। और जानकारी की प्रतीक्षा है।

आईएएनएस
शिवमोग्गा (कर्नाटक)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment