हिमाचल के CM ने केंद्र के राहत पैकेज को बताया नाकाफ़ी, 10 हजार करोड़ के नुकसान की संभावना जताई

Last Updated 20 Aug 2023 05:40:55 PM IST

हिमाचल इस समय तबाही की कगार पर खड़ा है। वहां हुई भीषण बारिश की वजह से जगह-जगह भूस्खलन होने के चलते जहाँ लाखों घर तबाह हो चुके हैं वहीँ सैकड़ों किलोमीटर तक की सड़कें भी खराबा हो चुकी हैं।


हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

वहां आलम यह है कि आज भी मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है। सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं, जबकि सैकड़ों लोगों के शव आज भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार से मिलने वाली मदद भी नाकाफी है। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि केंद्र सरकार के मैनुअल के मुताबिक़ एक घर के नुकसान पर 5 हजार रूपए जबकि एक किलोमीटर टूटी सड़क को बनवाने के लिए एक लाख 25 हजार देने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस रकम को नाकाफी बताते हुए केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वो रहत राशि में बढ़ोतरी करे। मुख्यमंत्री के मुताबिक़ हिमाचल में लगभग दस हजार करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। हालांकि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी रविवार को हिमाचल पहुँच गए थे। उन दोनों नेताओं ने वहां के हालात का जायजा लिया है। वो दोनों नेता चूँकि हिमाचल से ही ताल्लुक रखते हैं।

लिहाजा उन्हें वहां के हालात के बारे अच्छी तरह से पता होगा। उम्मीद की जानी  चाहिए कि राजनीति से ऊपर उठकर बीजेपी के ये दोनों बड़े नेता वहां की जनता की समस्याओं को ,उनके दुखों को समझेंगे और हिमाचल की सरकार को केंद्र की सरकार से उचित राहत पैकेज दिलवाने की कोशिश करेंगे।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment