बेंगलुरु में दिनदहाड़े कॉलेज छात्र का अपहरण कर आग के हवाले किया, हालत गंभीर

Last Updated 16 Jul 2023 12:12:47 PM IST

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कुछ बदमाशों ने एक कॉलेज छात्र का अपहरण कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।


शशांक

पीड़ित को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कॉलेज छात्र शशांक आर.आर.नगर का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, शशांक (Shashank) मैसूरु की एक दूर की रिश्तेदार लड़की से प्यार करता था। दोनों के परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। 3 जुलाई को जब लड़की बेंगलुरु आई तो शशांक उसे अपने घर ले गया।

इस बात की जानकारी जब लड़की के माता-पिता और रिश्तेदारों को हुई तो उन्होंने पिछले सोमवार (10 जुलाई) को घर में घुसकर शशांक पर हमला कर दिया और लड़की को अपने साथ ले गए।

शनिवार को शशांक अपने कॉलेज गया और उसके पिता रंगनाथ उसे छोड़ने गए। कॉलेज खत्म करने के बाद जब शशांक बस का इंतजार कर रहा था, तभी बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और जला दिया। किसी तरह शशांक ने आग पर काबू पाया और लोगों की मदद से अपने परिवार से संपर्क किया।

शशांक का पूरा शरीर गंभीर रूप से झुलस गया है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है।

आईएएनएस
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment