Odisha Train Accident : ओडिशा में भंयकर ट्रेन हादसा, 233 लोगों की मौत, 900 से अधिक घायल
ओडिशा (Odisha) के बालासोर (Balasore) जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 होने की खबर आ रही है। जबकि कम से कम 900 से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं।
![]() ओडिशा में भंयकर ट्रेन हादसा |
राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। शुक्रवार की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा पिछले 15 वर्षों में देश में सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक है। मुख्य सचिव ने कहा कि 30 बसों के साथ 200 से अधिक एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया है।
रेलवे ने ए.एम.चौधरी, सीआरएस/एसई सर्कल द्वारा घटना की जांच की घोषणा की है।
एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ, ओडिशा अग्निशमन सेवा के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठनों ने रात भर क्षतिग्रस्त कोचों के ढेर में फंसे बचे लोगों और शवों की तलाश जारी रखी।
दिल्ली में रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूरे मलबे की छानबीन के बाद ही हताहतों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।
हेल्पलाइन नंबर
दक्षिण मध्य रेलवे (ACR) ने ओडिशा में खड़गपुर डिवीजन के बालासोर-भद्रक सेक्शन के बहनागा बाजार स्टेशन पर ट्रेन दुर्घटना के संबंध में कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
दक्षिण मध्य रेलवे मुख्यालय, रेल निलयम, सिकंदराबाद : 040 - 27788516
विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन : रेलवे - 67055, बीएसएनएल - 0866 2576924
राजमुंदरी रेलवे स्टेशन : रेलवे - 65395, 0883 - 2420541
रेनिगुंटा रेलवे स्टेशन : 9949198414।
गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस उद्घाटन समारोह रद्द
ओडिशा में हुई ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर मडगांव स्टेशन (Madgaon Station) पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Goa-Mumbai Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस (Goa-Mumbai Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था। रेल मंत्री अब ओडिशा में दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे और इस समारोह रद्द कर दिया गया है।
►कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), राहुल गांधी(Rahul Gandhi), दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे में लोगों की मौत पर शुक्रवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
►ओडिशा में दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत से अत्यंत दु:खी हूं। शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। मैं बचाव अभियान सफल होने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करती हूं। -द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति
►ओडिशा में ट्रेन हादसे से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है। दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। -नरेंद्र मोदी, पीएम
| Tweet![]() |