HBSE Board 12th Result 2023 : हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 81.65% छात्र रहे सफल
हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन(BSEH) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने 12वीं का परिणाम जारी किया है।
![]() |
एचबीएसई रिजल्ट 2023 (HBSE 12th Result 2023) में 81.65% छात्र पास हुए हैं।
बता दें कि हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। जहां सिवानी मंडी की नैंसी ने राज्य भर में प्रथम स्थान पाकर टॉप किया है तो वहीं करनाल की जसमीत प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं हैं।
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 74.6 फीसदी रहा है।
इस साल हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, HBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा 27 फ़रवरी से शुरू हुई थी। 10वीं की परीक्षा 25 मार्च तक, जबकि 12वीं की परीक्षा 28 मार्च तक चली थी।
इस परीक्षा में तकरीबन 6,32,071 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।
यह नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org और hbseresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित करने को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बस कुछ देर में रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे।
| Tweet![]() |