Karnataka Exit Poll : एग्जिट पोल के नतीजों के बाद भी कर्नाटक पर संशय बरकरार, किसकी बनेगी सरकार!

Last Updated 12 May 2023 01:12:35 PM IST

Karnataka Election को ले कर Exit Poll के नतीजे आ गए हैं। राज्य में किसकी सरकार बनेगी इस पर फाइनल मुहर शनिवार, 13 मई को मतगणना के नतीजे जारी होने के साथ लग जाएगी।


Karnataka Exit Poll में ज्यादातर ऐजेंसिया कांग्रेस के बढ़त का अनुमान लगा रही हैं जबकि BJP का दावा है कि वो सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी।

karnataka election के Exit Poll के ज्यादातर आंकड़ों से यह तस्वीर उभरती नजर आ रही है कि कर्नाटक की सत्ता से  BJP बाहर हो सकती है। लेकिन वहीं दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक BJP के दिग्गज नेता, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री Karnataka Exit poll  के तमाम आंकड़ों को गलत ठहराते हुए राज्य में फिर से सरकार बनाने का दावा करते नजर आए।

karnataka election 2023  में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को एक ही चरण में वोट डाले गए थे। राज्य में सरकार बनाने, बहुमत साबित करने के लिए 113 विधायकों की जरूरत पड़ेगी। karnataka election 2023  के बाद आए अधिकांश Exit Poll की माने तो BJP  के लिए ये आंकड़ा हासिल करना मुश्किल जान पड़ रहा है, पर exit poll के अधिकांश दावों को BJP गलत बता रही है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी के Exit Poll के मुताबिक BJP को सिर्फ 85 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। इसी Exit Poll में कांग्रेस को 113 सीटें मिलने की बात कही गई है। JDS को 20 से 26 सीटों का अनुमान लगाया गया है।

वहीं सुवर्ना न्यूज-जन की बात करें तो BJP के लिए सबसे अच्छी स्थिति इस सर्वे में नजर आ रही है। सुवर्ना न्यूज-जन के Exit Poll में BJP को 94 से 117 सीटें, कांग्रेस को 91 से 106 सीटें और JDS को 14-24 सीटें व अन्य को 0-2 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

न्यूज नेशन और सीजीएस के  Exit Poll सर्वे के अनुसार, BJP को 114 सीटें मिल सकती हैं। इस तरह BJP अकेले सरकार बनाती नजर आ रही है। इस Exit Poll में कांग्रेस को 86 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। JDS को 21 सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती है। ध्यान देने की बात ये है कि इन्हीं दो सर्वे में BJP सरकार बनाते दिख रही है।

BJP नेता बीएल संतोष ने  Exit Poll के दावों पर कहा, "सभी जनमत सर्वेक्षणों का सम्मान है, पर इनमें से किसी ने भी 2014 में 282 या 2019 में 303 या 2022 में 156 या 2018 में 104 की भविष्यवाणी नहीं की थी।"

BJP की तरफ से कहा गया, "2018 में कर्नाटक में BJP ने 14 विधानसभा क्षेत्रों में शून्य लीड के साथ 24,000 बूथों पर बढ़त बनाई। इस बार हम सभी विधानसभा क्षेत्रों के योगदान के साथ 31,000 बूथों पर आगे हैं। संख्या आपका अनुमान है।"

2018 में हुए Karnataka Assembly Election का जिक्र करते हुए बीएल संतोष ने आगे कहा कि कर्नाटक में 2018 में भी किसी ने BJP के 104 सीटें जीतने की भविष्यवाणी नहीं की थी। उन्होंने तो यहां तक दावा किया कि BJP को इस बार राज्य के 31 हजार बूथों पर बढ़त मिलने जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बूथों की कुल संख्या 58,545 थी यानी BJP के राष्ट्रीय संगठन महासचिव, राज्य के लगभग 53 प्रतिशत बूथों पर अन्य राजनीतिक दलों से आगे रहने का दावा किया हैं।

वहीं बेंगलुरु में CM बसवराज बोम्मई ने भी Karnataka Exit Poll की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि 2018 के चुनाव की तरह इस बार भी Karnataka Election को लेकर तमाम Exit Poll  इस बार भी गलत साबित होंगे और BJP को कर्नाटक में बहुमत मिलने जा रहा है।

Karnataka Election में इस बार 72.67 फीसदी वोटिंग हुई है और अभी ये वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें पोस्टल बैलेट और होम वोटिंग का आंकड़ा शामिल नहीं है। 2018 के चुनाव में 72.44 फीसदी वोटिंग हुई थी वहीं 2013 में 71.83 फीसदी वोट पड़े थे। कर्नाटक का रिकॉर्ड रहा है कि जब भी वोटिंग परसेंटेज बढ़े हैं, तब तब सत्ता परिवर्तन हुआ है। अब देखना है कि कर्नाटक की जनता इस बार भी ये ट्रेंड पर कायम है या ये बस अनुमान मात्र है।
 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment