जम्मू-कश्मीर: पुंछ में दर्दनाक हादसा, खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर फटा, चार घायल
Last Updated 01 May 2023 01:14:43 PM IST
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक घर में सोमवार को खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में चार व्यक्ति घायल हो गए।
![]() |
पुंछ जिले के एक घर में सोमवार को खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि विस्फोट पुंछ शहर के काजी मोरा इलाके के एक घर में हुआ।
विस्फोट के बारे में जानकारी मिलने के बाद एक पुलिस पार्टी मौके पर गई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि खाना पकाने के दौरान गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण विस्फोट हुआ।
पुलिस ने बताया कि घायलों में दो व्यक्ति बिहार के, एक उत्तर प्रदेश और चौथा स्थानीय काजी मोरा इलाके का है।
| Tweet![]() |