तमिलनाडु के मंत्री पेरियासामी से जुड़े परिसरों पर ED छापे
Last Updated 17 Aug 2025 09:34:45 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को तमिलनाडु के मंत्री एवं द्रमुक नेता आई. पेरियासामी और उनके परिवार से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
![]() |
सूत्रों के अनुसार उनके पुत्र आईपी सेंथिल कुमार के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। सेंथिल कुमार विधायक हैं।
यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
पेरियासामी ग्रामीण विकास एव पंचायत मंत्री हैं। पेरियासामी डिंडीगुल जिले के अठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
ईडी की इस कार्रवाई पर पेरियासामी या द्रमुक की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
धन शोधन मामले की यह जांच मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा अप्रैल में दिए गए एक आदेश के बाद शुरू हुई।
| Tweet![]() |