खींचतान : BJP के नए अध्यक्ष खट्टर या संजय जोशी!

Last Updated 17 Aug 2025 09:24:45 AM IST

भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए अब दो नाम उभरकर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और संघ की तरफ से संजय जोशी।


खींचतान : भाजपा के नए अध्यक्ष खट्टर या संजय जोशी!

अब इन नामों को लेकर खींचतान जारी है और इसमें जिसका पक्ष भारी पड़ेगा, वहीं अध्यक्ष बन सकता है।

भाजपा अध्यक्ष को लेकर संघ और भाजपा के बीच में तल्खी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विश्वास पात्र को अध्यक्ष पद पर बिठाना चाहते हैं, जबकि संघ चाहता है कि भाजपा को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए और संगठन को मजबूत करने की दिशा में बढ़ना चाहिए।

वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल फरवरी 2024 में ही खत्म हो गया है। तब से उनके विस्तार दिया जा रहा है। इसकी वजह है कि भाजपा की तरफ से जो भी नाम गए हैं, उन्हें संघ ने स्वीकार नहीं किया है।

प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से मनोहर लाल खट्टर, धम्रेद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव का नाम प्रस्तावित किया था लेकिन संघ इनके नाम तैयार नहीं है। सूत्रों का कहना है कि संघ की तरफ से संजय जोशी का नाम आगे किया गया है।

2014 के आम चुनाव से पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजय जोशी को मुंबई भाजपा कार्यकारिणी से बाहर कर दिया था। तब से वह वनवास झेल रहे हैं। अब संघ ने कहा कि उनका वनवास लंबा हो गया है। अब उनकी घर वापसी होनी चाहिए। संजय जोशी की उम्र करीब 62 साल है। 

उनके पास संगठन चलाने के लिए काफी समय है। अभी सभी की नजर संघ प्रमुख मोहन भागवत की दिल्ली में विज्ञान भवन में होने वाले संपर्क अभियान पर भी है। भागवत 75 साल में सेवा मुक्त होने की बात कह चुके हैं।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment