आखिरकार 36 दिनों से फरार अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजनाला कांड (Ajnala case) के बाद से फरार चल रहे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार लिया है।
![]() अमृतपाल सिंह |
अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा था। वारिस पंजाब डे के प्रमुख अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेजा जा रहा है, जहां उसके आठ सहयोगी पहले से ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद हैं। पुलिस के अनुसार अमृतपाल सिंह को मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया। रोड जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। अमृतपाल ने खुद को भिंडरावाले 2 के रूप में पेश करने की कोशिश की थी।
पंजाब पुलिस ने ट्विटर पर कहा, अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोगा में गिरफ्तार किया गया है। आगे की जानकारी उनके द्वारा साझा की जाएगी। पंजाब पुलिस, नागरिकों से शांति और सद्भाव बनाए रखने व फर्जी खबर साझा न करने का आग्रह करती है।
अधिकारियों ने बताया कि अमृतपाल की गिरफ्तारी से तीन दिन पहले उसकी ब्रिटेन मूल की पत्नी किरणदीप कौर को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था और आव्रजन अधिकारियों ने बमिर्ंघम के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी थी।
पूछताछ के बाद कौर को अमृतसर जिले के जल्लूपुर खेड़ा स्थित उसके घर भेज दिया गया है और बिना पुलिस को बताए देश छोड़कर नहीं जाने को कहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अमृतसर ग्रामीण) सतिंदर सिंह ने मीडिया को बताया, हमने किरणदीप कौर को देश छोड़ने से रोक दिया है। उसे न तो हिरासत में लिया गया और न ही गिरफ्तार किया गया। उसे इसलिए रोका गया क्योंकि मामले में पूछताछ के लिए उसकी जरूरत थी।
अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि कौर के पास भारत में सीमित अवधि के लिए वीजा है, जो समाप्त होने वाला है।
#WATCH | Punjab: Waris Punjab De's #AmritpalSingh brought to Air Force Station, Bathinda by Punjab Police. He was arrested from Moga earlier this morning. pic.twitter.com/mbjziJEb3N
— ANI (@ANI) April 23, 2023
अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया था, यहां तक कि नेपाल पुलिस ने भी उसको अपनी सर्विलांस सूची में डाल रखा था, क्योंकि बीच में खबर आई थी कि अमृतपाल नेपाल (Nepal) के रास्ते हुए पाकिस्तान (Pakistan) भागने की फिराक में था।
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह एक दिन पहले मोगा पहुंच गया था। जहां उसने गुरुद्वारे में शरण ले रखी थी।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। यहां तक कि पंजाब पुलिस ने लोगों से किसी भी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
The latest picture of #AmritpalSingh in Punjab Police custody shared with ANI by Official sources pic.twitter.com/z7VB91Na0D
— ANI (@ANI) April 23, 2023
अमृतपाल पर क्या आरोप है
खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद पहली बार चर्चा में आया था। थाने के भीतर हुई इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
अमृतपाल और उसके साथियों ने पिछले महीने पंजाब के अजनाला थाने में हिंसा की थी। इन्होंने अपहरण के आरोपियों में से एक लवप्रीत तूफान की रिहाई को लेकर हंगामा किया था।
अमृतपाल के एक पूर्व सहयोगी बरिंदर सिंह ने ही उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अमृतपाल और उसके साथियों ने उसे अगवा कर उससे मारपीट की थी।
बता दें कि 9 मार्च तक पुलिस ने अमृतपाल से जुड़े 112 लोगों को हिरासत में लिया था. इनके पास से पुलिस को 7 अवैध हथियार और 300 बुलेट और 3 गाड़ियां बरामद हुई है। आगे की कार्यवाही करते हुए अमृतपाल सिंह के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अमृतपाल और उसके समर्थकों के खिलाफ अवैध हथियार मामले में FIR दर्ज की थी।
| Tweet![]() |