बेंगलुरु में प्रेमी ने की प्रेमिका के जन्मदिन मनाने के बाद उसकी हत्या, गिरफ्तार

Last Updated 15 Apr 2023 01:37:26 PM IST

बेंगलुरु में प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बाद प्रेमी द्वारा उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बेंगलुरु में प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बाद की उसकी हत्या, गिरफ्तार

मृतक महिला राज्य पुलिस विभाग के आंतरिक सुरक्षा प्रभाग में क्लर्क के पद पर धी। मृतक महिला की पहचान नव्या (Navya) (24) के रूप में हुई है।

प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में कनकपुरा निवासी प्रशांत (Prashant) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि नव्या और प्रशांत के बीच 6 साल से प्रेम संबंध थे और दोनों दूर के रिश्तेदार भी थे। नव्या (Navya) ने पिछले मंगलवार को ही अपना जन्मदिन मनाया लेकिन उसका प्रेमी प्रशांत व्यस्त रहने की बात कहते हुए उसमें शामिल नहीं हुआ था।

प्रशांत ने बाद में शुक्रवार रात उसका जन्मदिन फिर से मनाया। उसने केक खरीदा और नव्या से कटवाया। इसके बाद उसने नव्या की गला रेत कर हत्या कर दी।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता नव्या के शव को स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।

आरोपी प्रशांत ने बताया कि वह इस बात से परेशान था कि नव्या किसी और व्यक्ति के साथ चौट करती थी, उसे उस पर संदेह बढ़ गया था। आरोपी इस बात को लेकर कई बाह नव्या से लड़ता रहता था। 

पुलिस की आगे की जांच की कार्रवाई जारी है।

समयलाइव डेस्क
बेंगलुरु


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment