महाराष्ट्र के रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 13 लोगों की मौत, कई घायल

Last Updated 15 Apr 2023 09:13:51 AM IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई।


हादसे के बारे में पुलिस ने जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि पुणे से मुंबई जा रही निजी बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास खाई में गिर गई।

उन्होंने बताया कि बस में करीब 40 यात्री थे। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment