गुजरात में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका, सूरत के 6 AAP पार्षद BJP में शामिल
गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कल शुक्रवार, 14 अप्रैल को गुजरात में सूरत के 6 AAP पार्षद राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी की मौजूदगी में BJP में शामिल हो गए।
![]() |
आप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के 6 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मौके पर मौजूदगी रहे।
#WATCH | Gujarat: 6 AAP corporators from Surat joined BJP in the presence of state Home Minister Harsh Sanghavi (14/04) pic.twitter.com/Glc2jZAVPU
— ANI (@ANI) April 15, 2023
BJP में शामिल होने वाले पार्षदों के नाम स्वाति क्याडा, निराली पटेल, धर्मेंद्र वावलिया, अशोक धामी, किरण खोखानी और घनश्याम मकवाना है। बता दें कि इससे पहले AAP के चार पार्षद रीता खैनी, ज्योति लठिया, भावना सोलंकी और विपुल मोवालिया BJP में शामिल हुए थे।
वर्ष 2021 के गुजरात निकाय चुनाव में AAP को सूरत में 27 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। एसएमसी में कुल 120 सीटें हैं। इनमें से 93 पर BJP जीती थी।
आम आदमी पार्टी के 10 पार्षदों के BJP में शामिल होने के बाद अब BJP के सदस्यों की संख्या 103 हो गई है।
| Tweet![]() |