Haryana : सोनीपत में हथियारबंद लोगों ने मस्जिद में की तोड़फोड़, तनाव का मौहाल
हरियाणा के सोनीपत में कुछ लोगों द्वारा एक मस्जिद में तोड़फोड़ करने और परिसर में नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला करने का मामला सामने आया है।
![]() सोनीपत में हथियारबंद लोगों ने मस्जिद में की तोड़फोड़, तनाव का मौहाल |
15-20 लोगों का एक समूह मस्जिद में घुसा और तोड़फोड़ करने लगा और वहां परिसर के अंदर नमाज पढ़ रहे लोगों पर हमला करने लगे, जिसमें कम से कम 9 लोग घायल हो गये। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया।
यह घटना रविवार रात सोनीपत जिले के संदल कलां गांव की है।
इस घटना के बाद हथियारबंद लोगों द्वारा हमला करने की फोटो भी वायरल हो गयी हैं। हमलावर खुलेआम हाथों में डंडे लिए घूमते नजर आ रहे थे।
अभी इस घटना होने की वजह का कारण स्पष्ट नहीं आया। जिस वजह से यह घटना घटी। लेकिन पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
मस्जिद में घायल हुए लोगों को सोनीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस द्वारा आगे मामले की जांच चल रही है।
| Tweet![]() |