महाराष्ट्र के अहमदनगर-नंदूरबार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और हिंसक झड़प
अहमदनगर और नंदुरबार में कल रात दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल भी हुए
![]() अहमदनगर-नंदूरबार में दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और हिंसक झड़प |
अहमदनगर और नंदुरबार में कल रात दो गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल भी हुए। दोनों जिलों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि उन से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर में रामनवमी के दौरान झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था और इस दौरान जमकर बहसबाजी हो गई थी। इसके बाद झगड़ा निपटा लिया गया था। जिसके बाद उन्हीं दो गुटो के बीच कल बाइक पार्किंग को लेकर फिर झगड़ा हुआ और फिर मारपीट के बाद पत्थरबाजी हुई और तनाव बढ़ गया। बता दें कि अहमदनगर के साथ ही कल रात नंदुरबार शहर में भी दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई और तनाव का माहौल हो गया। हालांकि दोनों गुटों के बीच झड़प क्यों हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस ने इस मामले में 6 से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक पी आर पाटिल ने बताया कि नंदुरबार शहर में कुछ लोग हंगामा कर रहे थे. और हंगामा करने वालों को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है। छह से सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। नंदुरबार पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास नहीं करने की अपील की है। हंगामा करने वालों को ढूंढकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि इससे पहले रामनवमी को लेकर महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा, जलगांव और मुंबई के मलाड से काफी हिंसक घटनाएं देखी थी। वहीं अब अहमदनगर और नंदुरबार में 2 गुटों के बीच पथराव का मामला देखा ।
Tweet![]() |