सिक्किम के नाथुला इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई
सिक्किम के नाथुला इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें मील के पत्थर के पास हुआ
![]() सिक्किम के नाथुला इलाके में हिमस्खलन |
सिक्किम के नाथुला इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने से 1 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। हिमस्खलन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर 15वें मील के पत्थर के पास हुआ। बता दें कि 350 फंसे हुए पर्यटकों और 80 वाहनों को सड़कों से बर्फ हटाने के बाद बचाया गया था।
हादसे पर PM मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा कि, सिक्किम में हिमस्खलन से व्यथित हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अलर्ट भी जारी किया है। कि अगले 24 घंटों में कुपवाड़ा जिले में लो डेंजर लेवल के साथ हिमस्खलन होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और अगले आदेश तक हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
Tweet![]() |