Navjot Sidhu Security: रिहाई से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस नेता की सिक्योरिटी में हुई कटौती
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह पटियाला के केंद्रीय कारागार में करीब 10 महीने बिताने के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज रिहा होंगे।
![]() नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो) |
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की आज पटियाला जेल से समय से 45 दिन पहले 12 बजे रिहा होंगे। सिद्धू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये जानकारी साझा की गई है।
बता दें कि सिद्धू, जो 1988 के रोड रेज मामले में अपने गृहनगर पटियाला की जेल में एक साल के सश्रम कारावास की सजा काट रहे हैं।
इस बीच सिद्धू को रिहा होने से पहले बहुत बड़ा झटका भी लगा है। कांग्रेस नेता को मिलने वाली जेड प्लस सुरक्षा की कटौती करते हुए अब उन्हें वाई कैटेगिरी की सुरक्षा कर दी गई है।
सिद्धू ने सुरक्षा के मुद्दे को पहले भी उठाया था। उन्होंने पटियाला जेल के सुप्रिटेंडेंट को पत्र लिख कर कहा था कि वो किसी भी मामले में कोर्ट नहीं जाएंगे, क्योंकि उनकी सुरक्षा हटा ली गई है।
गौलतलब है कि सिद्धू को साल 1988 के रोड रेज मामले में एक साल की सजा सुनाई गई थी। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख ने पटियाला की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उन्हें पिछले साल 20 मई को जेल भेज दिया गया था।
कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख को अच्छे आचरण के कारण सजा पूरा करने से पहले ही रिहा किया जा रहा है।
| Tweet![]() |