भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर 9 घरों को नुकसान पहुंचा
Last Updated 20 Feb 2023 10:47:57 AM IST
अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर नौ घरों और एक गौशाला को नुकसान पहुंचा है।
![]() |
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गंदेरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र के रेजिन गांव में भूस्खलन हुआ। क्षेत्र में भारी बारिश से हुए भूस्खलन से 9 घरों और एक गौशाला को नुकसान पहुंचा है। कोई जनहानि नहीं हुई है। क्षतिग्रस्त घरों के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
मेरे घर समेत कुल 13 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसमें से 6 घर पूरी तरह से जमीन में धंस गए हैं। अभी हमें रहने के लिए टेंट और कुछ अन्य जरूरी सामान मिला है। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि हमें कहीं रहने के लिए जगह दें: भूस्खलन से प्रभावित एक स्थानीय pic.twitter.com/u635AXX4nW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2023
अधिकारियों ने कहा, "श्रीनगर-सोनमर्ग मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।"
| Tweet![]() |