अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे हीरो नहीं हैं : बाबा रामदेव

Last Updated 20 Feb 2023 11:48:37 AM IST

योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को कहा कि अकबर, बाबर या औरंगजेब नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे हीरो हैं।


योग गुरु बाबा रामदेव

बाबा रामदेव ने गोवा के दक्षिणी जिले पोंडा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए गोवा सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।

बाबा रामदेव ने कहा, ज्यादातर स्टेट बोर्ड या एनसीईआरटी की किताबों में हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है। (इन पुस्तकों में) मुगलों का महिमामंडन किया गया है। इसे बदलना होगा।

अकबर, बाबर या औरंगजेब हमारे नायक नहीं हैं। हमारे महानायक छत्रपति शिवाजी महाराज, राणा प्रताप, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन विजयी रहा। हमें इस इतिहास को जानना चाहिए।

रामदेव ने कहा कि शिवाजी महाराज ने कभी किसी धर्म या वर्ग के साथ भेदभाव नहीं किया, बल्कि सभी को साथ लेकर चलते थे।

आईएएनएस
पणजी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment