कर्नाटक में गाय के बछड़े से बलात्कार करने के आरोप में इम्तियाज हुसैन मियां गिरफ्तार
Last Updated 02 Jan 2023 10:56:30 AM IST
कर्नाटक की पुलिस ने रायचूर जिले से 24 वर्षीय एक युवक को एक बछड़े से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
![]() कर्नाटक में गाय के बछड़े से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार |
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इम्तियाज हुसैन मियां के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को अपराध करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उसने बछड़े को एक मस्जिद के पास एक कृषि क्षेत्र में एक पेड़ से बांध दिया था। बछड़े के मालिक ने उसे अन्य गायों के साथ खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था।
उसके कृत्य को देख लोगों ने आरोपी से पूछताछ की थी। घटना के संबंध में मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
| Tweet![]() |