Vaishno Devi Landslide: PM मोदी ने वैष्णो देवी भूस्खलन की घटना पर जताया दुख

Last Updated 27 Aug 2025 03:40:26 PM IST

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को कहा कि प्रशासन इस घटना से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहा है।


प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन के कारण लोगों की जान जाने की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मैं सभी के सुरक्षित और सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’’

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वैष्णो देवी में भूस्खलन की घटना में बचावकर्मियों द्वारा मलबे से और शव निकाले जाने के बाद, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर एक दिन पहले भूस्खलन हुआ था।

भाषा
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment