आंध्र प्रदेश में तेदेपा के संक्रांति उपहार बांटने के दौरान भगदड़, 3 महिलाओं की मौत
आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रविवार को विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (TDP) द्वारा गरीबों के बीच संक्रांति उपहार बांटने के दौरान मची भगदड़ में 3 महिलाओं की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए।
![]() आंध्र : तेदेपा के उपहार बांटने के दौरान भगदड़, 3 महिलाओं की मौत |
तेदेपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम शुरू करने के बाद कार्यक्रम स्थल से चले जाने के बाद हुई यह भगदड़ है, एक हफ्ते से भी कम समय में इस तरह की दूसरी घटना है।
रविवार की भगदड़ उस समय हुई, जब तेदेपा एक स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से एनटीआर जनता वस्त्रालु और चंद्रण्णा कनुका नाम से संक्रांति उपहार बांट रही थी। उपहार लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं की कतार लगी रही। कुछ महिलाओं ने कतार तोड़ दी और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई।
एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाओं ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक अधिकारी ने कहा कि भगदड़ के तुरंत बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। तेदेपा नेताओं ने कहा कि जिन लाभार्थियों को टोकन जारी किए जा चुके हैं, उनके घरों पर किट वितरित की जाएंगी।
रिपोर्ट के अनुसार, बीते वर्ष 28 दिसंबर को नेल्लोर जिले के कुंदुकुर शहर में चंद्रबाबू नायडू के रोड शो के दौरान भगदड़ मची थी, जिसमें दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हुई थी और पांच अन्य लोग घायल हुए थे। तेदेपा ने मृतकों के परिवारों को 24-24 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री गुंटूर में भगदड़ पर 'हैरान'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को गुंटूर में हुई भगदड़ पर हैरानी जताई, जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई थी। सीएम रेड्डी ने अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और मृतकों के परिवारों को सहयोग देने के निर्देश दिए।
मुख्य विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) द्वारा संक्रांति उपहार वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए थे। भगदड़ तेदेपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद हुई थी, किट वितरण के लिए बनाए गए काउंटर में भगदड़ होने से हादसे हुअ था, जब कुछ महिलाओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की। बैरिकेड्स गिरते ही महिलाएं एक-दूसरे पर गिर पड़ीं।
एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल का दौरा करने वाले गृहमंत्री वी. रजनी ने मौतों के लिए नायडू को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया, "उनके प्रचार के हथकंडों से लोगों की जान जा रही है।"
एक हफ्ते से भी कम समय में तेदेपा के किसी कार्यक्रम में इस तरह की यह दूसरी घटना है। 28 दिसंबर को नेल्लोर जिले के कंदुकुर शहर में नायडू के रोड शो के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई थी। जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना के लिए नायडू की आलोचना की थी और टिप्पणी की थी, "प्रचार के लिए उनकी सनक की वजह से मानव जीवन को कीमत चुकानी पड़ रही है।"
सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया, "नायडू संकरी गलियों में रोड शो और जनसभाएं आयोजित कर रहे हैं, ताकि यह दिखाया जा सके कि बड़ी संख्या में लोग उनके कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।"
आंध्र के गृहमंत्री ने घटना के लिए नायडू को जिम्मेदार ठहराया
आंध्र प्रदेश की गृहमंत्री वी. रजनी ने तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के एक और कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में हुई मौतों के लिए चंद्रबाबू नायडू को जिम्मेदार ठहराया है। राज्य गृहमंत्री ने मांग की कि तेदेपा के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू गुंटूर में पार्टी द्वारा संक्रांति उपहार वितरण के दौरान हुई भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत की जिम्मेदारी लें। मंत्री ने गुंटूर में सरकारी सामान्य अस्पताल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। इसके बाद मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू के प्रचार में तीन और लोगों की जान चली गई। गृहमंत्री वी रजनी ने कहा कि उपहार बांटने का फर्जी अभियान चलाया गया और लोगों को वाहनों में लाया गया। उन्होंने पिछले हफ्ते कंडुकुर में भगदड़ के दौरान आठ लोगों की मौत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है।
गृहमंत्री ने कहा कि कम से कम अब चंद्रबाबू नायडू को प्रचार के लिए अपनी घटिया चालें बंद कर देनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि यह एक निजी कार्यक्रम था, पुलिस ने पर्याप्त व्यवस्था की थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तेजी से काम किया था। मंत्री ने आयोजकों पर कार्यक्रम की सही ढंग से व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया।
| Tweet![]() |