पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपए मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त, धरे गए छह पाकिस्तानी
Last Updated 15 Sep 2022 07:27:34 AM IST
गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते ने बुधवार को भारतीय तटरक्षक बल के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान राज्य के तट पर अरब सागर में एक मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका से 200 करोड़ रुपए मूल्य की 40 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है।
![]() 200 करोड़ के मादक पदार्थ के साथ धरे गए 6 पाकिस्तानी |
एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौका चालक दल के सदस्य छह पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में ले लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह के पास तटरक्षक बल और एटीएस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ ले जा रही मछली पकड़ने वाली नौका को समुद्र में रोक लिया।
उन्होंने कहा, ‘हेरोइन को गुजरात तट पर उतारे जाने के बाद सड़क मार्ग के जरिए पंजाब ले जाया जाना था।
गुप्त सूचना के आधार पर हमने पाकिस्तान से चली नौका को रोका और छह पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ लिया।
| Tweet![]() |