सिद्धू ने स्वीकार की कांग्रेस पार्टी की हार, आम आदमी पार्टी को दी बधाई

Last Updated 10 Mar 2022 03:20:12 PM IST

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्ण बहुमत हासिल करने के संकेतों के बीच बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी विनम्रतापूर्वक राज्य के जनादेश को स्वीकार करती है।


नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)

सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल नीत ‘आप’ को बधाई भी दी।

सिद्धू ने ट्वीट किया, ‘‘ जनता की आवाज, भगवान की आवाज है...पंजाब के लोगों का फैसला विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं...‘आप’ को बधाई।’’

शुरुआती रुझान के अनुसार, कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही आम आदमी पार्टी (आप) राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल करने की ओर आगे बढ़ रही है। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से जारी है।


रुझान के अनुसार, पंजाब में कांग्रेस सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली शिरोमाणि अकाली दल (शिअद) का भी प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा।
 

 

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment