पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद केजरीवाल बोले- मैं आतंकवादी नहीं हूं, आई लव यू पंजाब

Last Updated 10 Mar 2022 06:40:22 PM IST

चुनावी नतीजों के जरिए जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है, आतंकवादी तो तुम लोग हो, जो सारे मिलकर देश को लूट रहे हो।


पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह बात कही। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया। आई लव यू पंजाब। सुखबीर सिंह बादल हार गए, कैप्टन साहब हार गए, चन्नी साहब हार गए, प्रकाश सिंह बादल साहब हार गए, नवजोत सिंह सिद्धू हार गए और बिक्रम सिंह मजीठिया हार गए। यह बहुत बड़ा इंकलाब है। पंजाब के अंदर आज बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गई हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पहले दिल्ली में इंकलाब हुआ, आज पंजाब में इंकलाब हुआ, अब पूरे देश में इंकलाब होगा।

केजरीवाल ने कहा कि यह इतना आसान नहीं है। बहुत बड़ी-बड़ी ताकतें हैं। हम लोग तो उनके सामने बहुत छोटे हैं। यह सारी ताकतें मिलकर आज देश को आगे बढ़ने से रोकना चाहती हैं। आपने देखा है कि पंजाब में कितने बड़े-बड़े षणयंत्र किए गए। रोज कितना सुनते थे कि ये पार्टी वाले यहां से वोट ट्रांसफर कर देंगे। ये सारे आम आदमी पार्टी के खिलाफ इकट्ठे हो गए थे। सबका एक ही मकसद था कि आम आदमी पार्टी नहीं आनी चाहिए, चाहे कोई भी पार्टी आ जाए। आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए इन लोगों ने बड़े-बड़े षणयंत्र किए। अंत में ये सारे इकट्ठे होकर बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है। आज इन नतीजों के जरिए जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। केजरीवाल सच्चा देशभक्त है। जनता ने अपना नतीजा सुना दिया है। जनता ने कहा, केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। आतंकवादी तो तुम लोग हो, जो सारे मिलकर देश को लूट रहे हो।

पंजाब में ऐतिहासिक जीत पर केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब का सीएम बनने की बधाई दी।

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपनी ताकत को पहचानों। खड़े हो जाओ, अब देश के अंदर इंकलाब लाना है। भारत का अब समय आ गया है। 75 साल हम लोगों ने खराब कर दिए। अब और समय खराब नहीं करना है। सब लोग आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करो। आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी इंकलाब का नाम है।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को पूरा करने का नाम है। मैं आज अपने छोटे भाई भगवंत सिंह मान को पंजाब का सीएम बनने के लिए बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। जनता ने आम आदमी पार्टी को इतना बड़ा बहुमत दिया है, तो डर भी बहुत लगता है। लोगों ने बड़ी उम्मीदें जताई है, लोगों ने बड़ा विश्वास किया है। इस विश्वास को हमें टूटने नहीं देना है। सबको पूरा करना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि हमें घमंड नहीं करना है। हमें अहंकार नहीं करना है, हमें बदतमीजी नहीं करनी है। ये लोग हमें गालियां देंगे। इन्होंने चुनाव में मेरे को कितनी गालियां दीं कि केजरीवाल के कपड़े खराब हैं, केजरीवाल काला है, केजरीवाल आतंकवादी है और न जाने क्या-क्या कहा।

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपनी ताकत को पहचानो। खड़े हो जाओ, अब देश के अंदर इंकलाब लाना है। भारत का अब समय आ गया है। 75 साल हम लोगों ने खराब कर दिए। अब और समय खराब नहीं करना है। सब लोग आम आदमी पार्टी को ज्वाइन करो। आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी इंकलाब का नाम है। आम आदमी पार्टी भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को पूरा करने का नाम है।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पिछले साल साल के अंदर यह सिस्टम बदला है। हमने ईमानदार राजनीति की शुरूआत की है। हमने लोगों के काम की शुरूआत की है। अब बच्चों के स्कूल बनने लगे हैं। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह का सपना पूरा होने लगा है।

'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम सब लोगों को संकल्प लेना है कि हम एक नया भारत बनाएंगे। हम एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां एक इंसान दूसरे इंसान से प्यार-मोहब्बत करेगा और उस भारत के अंदर नफरत की कोई जगह नहीं होगी। एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां कोई भूखा नहीं सोएगा। एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां हमारी मां-बहनें सुरक्षित हों।
 

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment