कांग्रेस की सरकारों ने असम को बेरोजगारी, उग्रवाद, घुसपैठ जैसी चीजें दीं : शिवराज

Last Updated 25 Mar 2021 05:26:10 PM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी सरकारों ने असम को बेरोजगारी, उग्रवाद, हिंसा और घुसपैठ जैसी चीजें दीं।


असम में कामरूप जिले के पालसबाड़ी में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

चौहान ने असम में कामरूप जिले के पालसबाड़ी में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य ने 2016 में भाजपा नीत सरकार आने के बाद ही विकास देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने असम में अनेक वर्षों तक राज किया। उसने राज्य को क्या दिया? उसकी क्रमिक सरकारों ने केवल बेरोजगारी, उग्रवाद, हिंसा और घुसपैठ दी।’’

भाजपा नेता ने कहा कि असम के लोग कांग्रेस के वायदों पर विास न करें।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस कभी भी अपने वायदे पूरे नहीं करती। आप अन्य राज्यों में जाएं जहां राहुल गांधी ने सरकार बनने के दस दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। लेकिन सत्ता में आने के डेढ साल बाद भी किसी भी कांग्रेस शासित राज्य में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है।’’

पालसबाड़ी में असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा जहां से भाजपा उम्मीदवार के रूप में हेमांग ठाकुरिया चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जतिन माली को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाषा
पालसबाड़ी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment