नयी राजनीतिक पार्टी को भाजपा का समर्थन अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए : ममता बनर्जी

Last Updated 25 Mar 2021 01:34:11 PM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।


ममता बनर्जी(फाइल फोटो)

बनर्जी 24 परगना जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने किसी दल अथवा व्यक्ति का नाम लिए बिना कहा कि उस पार्टी के संस्थापक को भाजपा से धन मिलता है।

उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा के आदेश पर राज्य में एक नए राजनीतिक दल का गठन हुआ है , जिसका मकसद अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करना और भगवा दल की मदद करना है।’’

बनर्जी ने कहा कि माकपा और कांग्रेस की भाजपा के साथ साठगांठ है।

उन्होंने कहा कि केवल तृणमूल कांग्रेस राज्य में संशोधित नागरिकता कानून तथा एनपीआर को लागू होने से रोक सकती है और विभिन्न समुदायों के बीच मित्रता सुनिश्चित कर सकती है।

भाषा
पठार प्रतिमा (पश्चिम बंगाल)


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment