हरियाणा में नहीं खेली जाएगी सार्वजनिक होली

Last Updated 24 Mar 2021 06:42:37 PM IST

कोरोना के कहर के कारण इस बार हरियाणा में होली सार्वजनिक तौर नहीं मनायी जाएगी।


हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज (file photo)

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्विट करते हुए कहा कि ''कोविड को देखते हुए हमने हरियाणा के अंदर सार्वजनिक तौर पर होली खेलने पर प्रतिबंध लगाया है। लोग होली का त्यौहार अपने घरों के अंदर ही मनाएं, इस पर हमें ऐतराज नहीं है।''

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर पाबंदी रहेगी।

श्री विज ने कहा कि देश में इस त्यौहार को बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है लेकिन कोरोना के कारण लोगों को चाहिए कि वे अपने घरों पर रहकर ही इस त्यौहार को मनाएं। रंगों के इस त्यौहार पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं, गले मिलते हैं तथा एक दूसरे के सम्पर्क में आते हैं, जिससे कोरोना बढ़ने का खतरा रहता है।
 

समयलाइव डेस्क/वार्ता
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment