अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराए 6 उग्रवादी

Last Updated 11 Jul 2020 03:03:43 PM IST

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (इसाक-मुइवा) 6 उग्रवादी मारे गए।


सशस्त्र उग्रवादियों की उपस्थिति के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद तिनसुकिया से करीब 50 किलोमीटर दूर पूर्व में खोंसा क्षेत्र में असम राइफल्स द्वारा दो कॉलम लॉन्च किए गए थे।

4.30 बजे उग्रवादियों के साथ एक ऑपरेशनल कॉन्टेक्ट स्थापित कर लिया गया था। बाद में हुई गोलाबारी में छह उग्रवादी मारे गए। मौके से छह हथियार बरामद किए गए हैं।

इस ऑपरेशन में असम राइफल्स का एक जवान घायल हो गया है। खबर लिखे जाने तक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही थी और उसे नजदीकी सैन्य अस्पताल में पहुंचाया जा रहा था।
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment