कश्मीर में दो हिमस्खलनों में तीन जवान समेत आठ लोगों की मौत

Last Updated 14 Jan 2020 10:59:30 AM IST

जम्मू कश्मीर में हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के तीन जवानों और पांच नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस और रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गयी जिसमें तीन सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य लापता है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन में पांच सैनिक फंस गए।     

सूत्रों ने बताया कि सेना ने बचाव अभियान चलाया और चार सैनिकों का पता लगा लिया। उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया, एक अन्य घायल है और उसका एक स्थानीय सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।     

लापता जवान का पता लगाने की कोशिशें चल रही है।     

पुलिस ने बताया कि गंदेरबल जिले में गगनगीर इलाके के एक गांव में एक अन्य हिमस्खलन हुआ जिसमें पांच नागरिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्यों को बचा लिया गया।  उन्होंने बताया कि हिमस्खलन सोमवार रात को आया जब पांच नागरिक इलाके से गुजर रहे थे।     

पांचों का शव बरामद कर लिया गया है।

भाषा
श्रीनगर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment