पुलिस के साथ झड़प में भाजपा कार्यकर्ता घायल

Last Updated 11 Sep 2019 07:40:22 PM IST

पश्चिम बंगाल में बिजली की दरों में बढोत्तरी के खिलाफ बुधवार को आयोजित एक प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गयी जिससे इस घटना में भगवा पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।


पश्चिम बंगाल में बिजली की दरों में बढोत्तरी के खिलाफ प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को इसकी जानकारी दी गयी। घोष संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए अभी दिल्ली में हैं।      

शाह ने राज्य नेतृत्व से कहा है कि वह घटना की विस्तृत जानकारी उन्हें मुहैया करायें।      

भारतीय जनता पार्टी की बंगाल इकाई ने बिजली की बढती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इसी दौरान पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गयी।      
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव सयांतन बसु और राजू बनर्जी के अलावा राज्य इकाई के शीर्ष नेताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष तथा सांसद लॉकेट चटर्जी भी शामिल हुई।      

कोलकाता पुलिस ने सेंट्रल एवेन्यू में बैरिकेड लगा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस ने दावा किया कि भाजपा कार्यर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया। इस पर पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसु गैस के गोले छोड़े और पानी का बौछार किया।      

पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।      

भाजपा ने दावा किया कि बासु, बनर्जी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देबजीत सरकार और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।      



पार्टी ने दावा किया कि उसके 85 कार्यकर्ता घायल हो गए और उनमें से कई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा
कोलकाता


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment