लोंगेवाला की लड़ाई के नायक नहीं रहे

Last Updated 18 Nov 2018 06:35:07 AM IST

1971 की लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई के नायक रहे और महावीरचक्र विजेता ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी का मोहाली के एक निजी अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया।


ब्रिगेडियर कुलदीप सिंह चांदपुरी (file photo)

 उनके परिवार ने बताया कि वह 78 साल के थे और कैंसर से ग्रस्त थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। वर्ष 1997 में आई ¨हदी फिल्म ‘बॉर्डर’ राजस्थान में भारत-पाकिस्तान लड़ाई पर बनी थी। उसमें सन्नी देओल ने ब्रिगेडियर चांदपुरी की भूमिका निभाई थी। ब्रिगेडियर चांदपुरी महावीर चक्र विजेता थे। लोंगेवाला की लड़ाई (1971) 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमी सेक्टर में हुई पहली बड़ी लड़ाइयों में एक थी।

यह राजस्थान के थार मरुस्थल में लोंगेवाल की भारतीय सीमा चौकी पर हमलावर पाकिस्तानी सैनिकों और भारतीय सैनिकों के बीच लड़ी गई थी। भारतीय सेना की 23वीं बटालियन में मेजर कुलदीप सिंह की कमान वाली पंजाब रेजिमेंट के पास दो विकल्प थे - या तो वह और जवानों के आने तक पाकिस्तानी दुश्मनों को रोकने की कोशिश करे या भाग जाएं। इस रेजिमेंट ने पहला विकल्प चुना और चांदपुरी ने यह पक्का किया कि सैनिकों और साजो समान का अच्छे से अच्छा इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने अपने मजबूत बचाव की स्थिति का अधिक इस्तेमाल किया तथा दुश्मन की गलतियों का फायदा उठाया।

भाषा
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment