सबरीमाला में उमड़े श्रद्धालु, हड़ताल से जनजीवन बाधित

Last Updated 18 Nov 2018 06:43:52 AM IST

मलयाली पंचांग के पवित्र महीने ‘वृश्चिकम’ के पहले दिन शनिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शनिवार को यहां भगवान अयप्पा के दर्शन किए।


मलयाली पंचांग के पवित्र महीने वृश्चिकम के पहले दिन अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु।

हिन्दू एक्यावेदी की महिला नेता को एहतियाती तौर पर हिरासत में लिए जाने के खिलाफ बुलाई गई 12 घंटे की हड़ताल के बीच मंदिर के तड़के तीन बजे खुलने के बाद से बच्चों समेत बड़ी संख्या में तीर्थयात्री कतारों में लगे दिखाई दिए। मंदिर में माहवारी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने पर जारी गतिरोध के बीच दो महीने लंबी वाषिर्क तीर्थयात्रा के लिए शुक्रवार शाम को फिर से मंदिर खुला।
केरल राज्य परिवहन निगम के सूत्रों ने बताया कि अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच निलाक्कल से पंबा की कोई भी बस सेवा नहीं रोकी गई। मंदिर परिसर के समीप दुकानें तथा होटल खुल गए। हड़ताल के कारण राज्य के अन्य हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई इलाकों में बसें और ऑटो रिक्शा सड़कों से नदारद रहे।
पुलिस ने बताया कि अयप्पा मंदिर जा रही हिन्दू एक्यावेदी की प्रदेश अध्यक्ष केपी शशिकला को पुलिस ने सबरीमाला के निकट माराकोट्टम से शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे ‘एहतियातन हिरासत’ में लिया। बाद में उन्हें रान्नी पुलिस थाने ले जाया गया। एक अन्य संगठन के नेता सुधीर को भी एहतियातन हिरासत में लिया गया। इस बीच एक्यावेदी के प्रदर्शनकारी रान्नी पुलिस थाने तथा एरुमेली के बाहर एकत्रित हो गए और शनिवार सुबह ‘नाम जप’ प्रदर्शन शुरू किया।

नसरीन बोलीं, प्रवेश को लेकर इतनी उत्सुक क्यों हैं महिलाएं :  प्रसिद्ध बंगलादेशी लेखिका तथा महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाली तस्लीमा नसरीन ने सबरीमाला विवाद पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें समझ में नहीं आता है कि महिला कार्यकर्ता विश्व प्रसिद्ध सबरीमला मंदिर में ‘प्रवेश के लिए इतनी उत्सुक’ क्यों हैं? अच्छा होता अगर वे लोग उन गांवों में जातीं जहां महिलाएं घरेलू ¨हसा, दुष्कर्म तथा छेड़छाड़ की शिकार होती हैं।

भाषा
पंबा/सन्निधानम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment