प्रदर्शन कर रहे सुखबीर बादल हिरासत में लिए गए

Last Updated 05 Nov 2018 11:52:04 PM IST

पाठ्यपुस्तकों में सिख इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पार्टी के अन्य नेताओं को सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया।


शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल व उनकी पार्टी के नेता पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की पाठ्यपुस्तकों में सिख इतिहास के तथ्यों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

विरोध प्रदर्शन करते हुए अकाली दल के नेताओं ने पुलिस की दो अवरोधों को तोड़कर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के आवास पर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने कहा कि वे इस मसले को लेकर तब तक विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे, जब तक मुख्यमंत्री सिख समुदाय से माफी नहीं मांगेंगे और स्कूली बच्चों को गलत तथ्य परोसने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे।



बादल ने संवाददाताओं को बताया कि उनकी पार्टी सिख गुरुओं और सिख धर्म व संस्कृति के सम्मान की रक्षा के लिए कोई भी त्याग करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर पिछले कुछ महीनों में दूसरी बार सिख इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। उन्होंने कहा कि इतिहास के तथ्यों को इस तरह से बदला गया है कि आने वाली पीढ़ी अपने धर्म व विरासत पर गर्व नहीं करेंगे।

आईएएनएस
चंडीगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment