कुछ खास इलाकों में ही हो रहीं दिल्ली में इमारत ढहने की घटनाएं : कपिल मिश्रा
संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने सीलमपुर में इमारत ढहने की घटना के लिए शनिवार को 15 साल के व्यवस्थागत भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई।
![]() कपिल मिश्रा |
ऐसी घटनाएं राजधानी के केवल कुछ खास तरह के इलाकों में ही बार-बार हो रही हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में मुस्तफाबाद में भी ऐसी ही त्रासदी हुई थी और चेतावनी दी कि जब तक अवैध और असुरक्षित निर्माणों से सीधे तौर पर नहीं निपटा जाएगा, ऐसी घटनाएं जारी रहेंगी।
वेलकम क्षेत्र में इमारत ढहने की घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि कुछ क्षेत्रों में इमारतें ढह रही हैं।
मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि 10-15 वर्षो में वोट बैंक की राजनीति के चलते भ्रष्टाचार का भयानक खेल खेला गया है। भारी भ्रष्टाचार के कारण अनधिकृत बहुमंजिला इमारतें बन गई। बिना किसी सुरक्षा मानकों के छह-छह मंजिला इमारतें बन रही हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि वेलकम इलाके में ढही इमारत के पास की इमारतें भी खतरे में हैं। जब हम मलबा हटाएंगे तो ये इमारतें ढह सकती हैं।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों को बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। इन मौतों के लिए वे लोग जिम्मेदार हैं, जिन्होंने ऐसी इमारतों को बनने दिया और अब दिल्ली छोड़कर भाग गए हैं।
उन्होंने घटना की गहन जांच और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर कभी न कभी किसी को खुलकर बोलना ही होगा।
इस प्रकार का तुष्टीकरण कि लोहे की पटरियों पर पांच-पांच मंजिल के मकान अवैध तरीके से बने हुए हैं। ये पैसे खाकर किनके इशारे पर हुआ? इन मुद्दों पर गम्भीर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
सीएम ने डीएम से मांगी रिपोर्ट
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सीलमपुर इलाके में एक इमारत के ढ़हने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने लिखा कि उन्हें जानकारी मिली है कि चार लोगों को बचा लिया गया है और पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना में मारे गए लोगों की असमय मुत्यु पर चिंता जताते हुए लिखा है कि कुछ अनमोल जानें गयी हैं।
उन्होंने अपने सहयोगी कपिल मिश्रा को घटनास्थल पर भेजा है। वह अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि जिलाधिकारी को घटना पर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
दिल्ली पुलिस, दिल्ली अग्निशमन सेवा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कर्मचारी बचाव कार्य में जुटे हैं।
घटना में मारे गए लोगों की मृत्यु पर शोक जताते हुए लिखा है कि इस तरह की घटना बेहद दुखद है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
| Tweet![]() |