By-Election Results 2025: विधानसभा उपचुनाव में जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले- जनता ने कांग्रेस और BJP को नकारा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि गुजरात में लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तंग आ चुके हैं और जनता ने उपचुनावों में कांग्रेस और भाजपा दोनों को खारिज कर दिया।
![]() |
गुजरात में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार को हुई। अधिकारियों ने बताया कि ‘आप’ नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीत ली, जबकि भाजपा के राजेंद्र चावड़ा ने कडी सीट जीती है।
पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को 10,637 मतों के अंतर से हराया।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अरोड़ा को 35,179 जबकि आशु को 24,542 वोट मिले।
केजरीवाल ने कहा कि लुधियाना पश्चिम सीट के नतीजों से पता चलता है कि पंजाब के लोग सरकार के काम से बहुत खुश हैं और उन्होंने 2022 की तुलना में अधिक वोट दिए हैं।
उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘गुजरात की जनता अब भाजपा से तंग आ चुकी है और उन्हें आम आदमी पार्टी में उम्मीद दिखाई दे रही है।’’
गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुक़ाबले लगभग दोगुने मार्जिन से जीत हुई है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 23, 2025
ये दिखाता है कि पंजाब के लोग हमारी…
केजरीवाल ने कहा, ‘‘गुजरात की विसावदर और पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीटों पर आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई। गुजरात और पंजाब के लोगों को बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुक्रिया। दोनों जगह पिछले चुनाव के मुकाबले लगभग दोगुने अंतर से जीत मिली है।’’
उन्होंने पोस्ट में दावा किया, ‘‘दोनों सीटों पर कांग्रेस और भाजपा, दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ीं। इन दोनों का एक ही मकसद था - आप को हराना। लेकिन लोगों ने दोनों ही जगह इन पार्टियों को नकार दिया।’’
विसावदर और लुधियाना में AAP की शानदार जीत जनता का दोहरा भरोसा है। दोनों जगह BJP-कांग्रेस ने मिलकर AAP को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया। पंजाब हमारे काम से खुश है तो गुजरात बदलाव चाहता है। https://t.co/sVru3m5aHB
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 23, 2025
दिल्ली में ‘आप’ मुख्यालय में जश्न मनाया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दोहरी जीत का जश्न मनाते हुए लड्डू बांटे।
बता दें कि पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ‘आप’ उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु को सोमवार को 10,637 मतों के अंतर से हराया।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, अरोड़ा को 35,179 वोट मिले जबकि आशु को 24,542 वोट मिले।
‘आप’ के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी और यहां चुनाव आवश्यक हो गया था।
‘आप’ की जीत के बाद लुधियाना में अरोड़ा के आवास और पार्टी कार्यालय में जश्न शुरू हो गया।
वहीं गुजरात में दो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीत हासिल की है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजेंद्र चावड़ा ने कडी सीट पर विजय रहें है।
आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इटालिया ने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया।
चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 21 चरण की मतगणना के बाद इटालिया को 75,942 मत मिले, जबकि पटेल को 58,388 मतों से संतोष करना पड़ा।
| Tweet![]() |