Delhi Weather : आंधी व बारिश ने सुहाना किया दिल्ली का मौसम
Delhi Weather : शनिवार को दिल्ली की फिजा दोपहर बाद अचानक बदल गई। करीब चार बजे के चली तेज आंधी ने दिल्ली के लोगों को चिपपिचाहट वाली गर्मी से राहत पहुंचायी।
![]() Delhi Weather : आंधी व बारिश ने सुहाना किया दिल्ली का मौसम |
तेज हवा के थमने के साथ ही कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। इस बारिश ने दिल्ली के मौसम को खुशगवार बना दिया।
खबर लिखे जाने के समय भी आसमान में छाये बादल देर सबेर बारिश होने का संकेत दे रहे थे। शनिवार को पालम इलाके में 56,पीतमपुरा में 43, प्रगति मैदान इलाके में 48 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चली।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली के लोधी रोड, रिज और आयानगर इलाके में हल्की बारिश हुई है।
पूर्वी दिल्ली व मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की खबर है।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में रविवार को यहां का तापमान 38 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जतायी है।
| Tweet![]() |