100 दिन पूरे होने का जश्न मनाने में सरकारी खजाने के करोड़ों फूंके : देवेन्द्र यादव

Last Updated 01 Jun 2025 09:50:46 AM IST

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा 100 दिन पूरे होने के जश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने जश्न मनाने में सरकारी खजाने के करोड़ों रु पए अपनी नाकामी को छिपाने के लिए फूंक डाले।


उन्होंने कहा कि भाजपा की 100 दिनों की रिपोर्ट मात्र एक प्रचार अभियान है जिसमें जनता के साथ एक बार फिर छल किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जश्न मनाने के बजाय दिल्ली की गंभीर समस्याओं जैसे स्वास्थ्य ढांचे का सुधार, यमुना की वास्तविक सफाई, प्रदूषण नियंत्रण, जल भराव, कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था जैसी गंभीर समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को बुलाकर अपना झूठा प्रचार करने में करोड़ों रु पए बर्बाद कर अपना चेहरा चमकाने की नाकाम कोशिश की है।

इस जश्न पर खर्च हुए करोड़ो रु पए सरकार द्वारा उजाड़ी गई झुग्गी झोपड़ियों और रेहड़ी पटरी वालों को पुर्नस्थापित करने और महिलाओं को महिला समृद्धि योजना में 2500 रु पए मासिक देने के लिए खर्च करने चाहिए थे।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment