Sunita Kejriwal Press Conference: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता आज करेंगी प्रेस कांफ्रेंस

Last Updated 23 Mar 2024 11:41:22 AM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और अदालत द्वारा रिमांड पर भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पहली बार मीडिया को संबोधित करने जा रही हैं।


सुनीता केजरीवाल आज दोपहर डिजिटल माध्यम से प्रेस को संबोधित करेंगी।

आपको बता दें कि गिरफ्तार होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, लेकिन इसे लेकर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में यह खबर भी निकल कर सामने आ रही है कि सुनीता केजरीवाल दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

आपको बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा था, "आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगो के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।"
 

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment