रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगी नियमित दुकान : मुख्यमंत्री

Last Updated 17 Mar 2024 07:36:05 AM IST

लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने घोषणा की है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) सभी रेहड़ी पटरी वालों को दुकान आवंटित करेगा।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

निगम जल्द ही ऐसे रेहड़ी-पटरी वालों का एक सव्रे कराएगा। रेहड़ी-पटरी वालों को अच्छी व्यवस्था देना सरकार की जिम्मेदारी है। यह सभी लोग हमारे भाई-बहन हैं।

मुख्यमंत्री ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली नगर निगम में जबसे आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी है। हम एक के बाद एक बड़ा निर्णय ले रहे हैं। रेहड़ी-पटरी वालों की दिक्कतों को हम समझते हैं। सड़क के किनारे रेहड़ी-पटरी लगाकर काम करना कितना मुश्किल होता है। उन्हें कभी पुलिस परेशान करती है, कभी कमेटी के अधिकारी परेशान करते हैं। हम चाहते हैं कि इन सभी को इन परेशानियों से छुटकारा मिले और इज्जत की जिंदगी जी सकें।

केजरीवाल ने कहा है कि सरकार ने सर्वे कराने का निर्णय लिया है। किस एरिया में कितने दुकानदार हैं, सर्वे के बाद यह साफ हो जाएगा। इसके बाद उनके लिए सम्मान जनक दुकान लगाने की व्यवस्था की जाएगी। सफाई का भी ध्यान रखा जाएगा। सब्जी से लेकर घर में इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी चीजें हम हम इन्हीं रेहड़ी पटरी वालों से खरीदते हैं।
 

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment