Sexual Harassment: दिल्ली में शिक्षक पर नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज

Last Updated 17 Mar 2024 09:49:15 AM IST

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के अशोक विहार (Ashok Vihar) इलाके में दो नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न ( sexual harassment of minor girl students) के आरोप में एक ट्यूशन शिक्षक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।


नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है, जो 10 साल से कम उम्र की दोनों छात्राओं को अंग्रेजी पढ़ाता था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह छात्राओं के माता-पिता से लिखित शिकायत मिली।

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पहले शिक्षक बच्चियों को घर पर ट्यूशन पढ़ाता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने दोनों छात्राओं को अपने घर बुलाना शुरू कर दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चियों को पढ़ाते समय राजेंद्र ने कई बार उनके निजी अंगों को छुआ।

पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376ए बी (12 साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
 

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment