Weather Update: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में हल्की बारिश, आज भी बरसेंगे बादल, पढें IMD की ताजा अपडेट
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी या हल्की बरसात हो सकती है।
![]() |
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई। वीडियो पालम से है। pic.twitter.com/3mTPxLKAyI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
आईएमडी ने आज सुबह एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली के अलग-अलग स्थानों (बवाना, कंझावला, रोहिणी, मुंडका, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका), एनसीआरए (बहादुरगढ़) के आस-पास के क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
उन्होंने ट्वीट किया, दिल्ली (पालम, आईजीआई एयरपोर्ट), एनसीआर (गुरुग्राम, मानेसर) फरुखनगर, सोहाना, नूंह (हरियाणा) मुरादाबाद, संभल, बिल्लारी, चंदौसी, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहाजोई, शिकारपुर, पहासू, देबई, नरौरा, अतरौली, अलीगढ़, कासगंज, इगलास, सिकंदरा राव, हाथरस, जलेसर, एटा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद (यूपी) भिवाड़ी, तिजारा, अलवर, नगर, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ ( राजस्थान)के आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है।
गुरुग्राम में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023
एक स्थानीय ने बताया, "सड़कों पर गाड़ियां डूब रही हैं। बारिश से हालात इतने बिगड़ गए हैं, पता नहीं नगर निगम क्या कर रही है?" https://t.co/gzqLqIQvDV pic.twitter.com/XeWj1lmonF
मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर (छपरौला, दादरी, ग्रेटर नोएडा) मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, गुलावती, सिकंदराबाद (यूपी) के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी।
| Tweet![]() |