AAP की महारैली: दिल्ली के रामलीला मैदान में केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP की महारैली, CM केजरीवाल ने की ये अपील
दिल्ली में आज एक बार फिर राजनीतिक माहौल की गरमाने वाला है। केंद्र सरकार के द्वारा दिल्ली में अधिकारियों के तबादले को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ आज आप महारैली का आयोजन कर रही है।
![]() दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) |
केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आज, रविवार को आम आदमी पार्टी महारैली करेगी। इस महारैली में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
इस महारैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ सौरभ भारद्वाज, आतिशी और संजय सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे।
ये लड़ाई @ArvindKejriwal की नहीं,
— AAP (@AamAadmiParty) June 11, 2023
ये जनता के Vote की ताकत की लड़ाई है।
आज Delhi के लोगों की MahaRally है।
आज दिल्ली के लोग आ रहे हैं, देश के संविधान को बचाने के लिए।
— @AtishiAAP #AAPKiMahaRally pic.twitter.com/CIYsQuMmUZ
ऐसे में 12 साल बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बार फिर 'आप' के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसी राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। महारैली के आयोजन के लिए पिछले कुछ दिनों से आप कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से इस रैली में आने की अपील की है।
अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए इस महारैली में आप भी शामिल हों।
दिल्ली की जनता के अधिकारों को छीनने वाले केंद्र सरकार के तानाशाही अध्यादेश के ख़िलाफ़ कल दिल्ली के लोग रामलीला मैदान में एकजुट होंगे। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रही इस महारैली में आप भी ज़रूर आएँ।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 10, 2023
वहीं, पूर्व कांग्रेस नेता और समाजवादी पार्टी (SP) के सहयोग से राज्यसभा सांसद बने कपिल सिब्बल भी इस रैली में शामिल होने वाले हैं। इसे लेकर पार्टी ने ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद किया है।
महारैली को लेकर गोपाल राय ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मान सम्मान को बचाने के लिए यह महारैली की जा रही है।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 11 मई को अपने आदेश के जरिए दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और विजिलेंस पर चुनी हुई सरकार का नियंत्रण दे दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट दिया। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी की ओर से यह महारैली की जा रही है।
आप की महारैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मैदान में सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है।
ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, मीर दर्द चौक, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग, भवभूति मार्ग, मिंटो रोड, दिल्ली गेट, कमला मार्केट से हमदर्द चौक तक और पहाड़गंज चौक के आसपास डायवर्जन प्वाइंट बनाया है।
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) June 10, 2023
In view of AAP's 'Maha Rally' at Ramlila Ground on June 11, 2023, diversion points will be effective and traffic restrictions/regulation/diversion may be imposed on certain roads. Kindly follow the advisory to avoid any inconvenience.#DPTrafficAdvisory pic.twitter.com/SwBpNYrpQv
आम आदमी पार्टी दिल्ली की ओर से ट्वीट कर बताया गया है कि आप अपनी जन्मभूमि रामलीला मैदान में महारैली कर रही है।
| Tweet![]() |