तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिसलकर गिरे सत्येंद्र जैन, DDU से LNJP किया गया शिफ्ट
जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन के बाथरूम में फिसलकर गिरने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) अस्पताल से भर्ती किया गया। बाद में उनकी तबियत बिगड़ने के बाद लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
![]() AAP नेता सत्येंद्र जैन |
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मनीलॉंड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन सुबह जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गए जिसके बाद उन्हें मामूली चोटें आई
जेल के अधिकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 6 बजे बंदी सत्येंद्र जैन सीजे-7 के अस्पताल के एमआई रूम के बाथरूम में फिसल कर गिर गए, जहां उन्हें सामान्य कमजोरी के कारण निगरानी में रखा गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनके विटल्स सामान्य थे। पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें डीडीयू अस्पताल रेफर किया गया
ताजा जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें लोकनायक जय प्रकाश (LNJP) अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।
दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) अस्पताल से लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। तस्वीर डीडीयू से है। pic.twitter.com/WhvAzZjF4J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2023
आप नेता की गिरने की खबर के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। साथ ही केजरीवाल ने इस पूरी घटना पर कहा, "जो इंसान (सत्येंद्र जैन) जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है।"
बता दें कि कमजोरी के कारण उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की है।
बता दें कि कुछ दिनों से AAP नेता सत्येंद्र जैन की तबियत खराब चल रही है। उन्हें स्वास्थ जांच के लिए सफदरजंग अस्पताल भी ले जाया गया था।
| Tweet![]() |