पीएम मोदी ने दिल्ली में आदि महोत्सव का किया उद्घाटन

Last Updated 16 Feb 2023 10:48:56 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (गुरुवार) को दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आदि महोत्सव का उद्घाटन किया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

इस कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला को प्रदर्शित किया गया। जनजातीय समुदायों द्वारा उपजाये जाने वाले श्री अन्न, इस कार्यक्रम का केंद्र-बिंदु है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी देश की जनजातीय आबादी के कल्याण के लिये लगातार कई तरह के कदम उठाते रहे हैं। इसके साथ ही वे देश की उन्नति और विकास में जनजातीय समुदाय के योगदान को उचित सम्मान भी देते रहे हैं।

राष्ट्रीय मंच पर जनजातीय संस्कृति को प्रकट करने के इन्ही प्रयासों के तहत प्रधानमंत्री ने सुबह 10:30 बजे दिल्ली स्थित मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन किया।

आदि महोत्सव जनजातीय संस्कृति, शिल्प, खान-पान, वाणिज्य और पारंपरिक कला का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है। यह जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ लिमिटेड (ट्राइफेड) की वार्षिक पहल है। इस वर्ष इसका आयोजन 16 से 27 फरवरी तक दिल्ली के मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में किया जा रहा है।

कार्यक्रम में देशभर के जनजातीय समुदायों की समृद्ध और विविधतापूर्ण धरोहर को प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके लिये आयोजन-स्थल पर 200 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं। महोत्सव में लगभग एक हजार जनजातीय शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं। वर्ष 2023 से अंतर्राष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष मनाया जा रहा है, जिसके साथ हस्तशिल्प, हथकरघा, मिट्टी के पात्र बनाने की कला, आभूषण कला आदि भी आकर्षण हैं। महोत्सव में जनजातीय समुदायों द्वारा उपजाये जाने वाले श्री अन्न को केंद्र में रखा गया है।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment