प्रदूषण पर सियासत: दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए BJP ने हिटलर से की केजरीवाल की तुलना

Last Updated 05 Nov 2022 10:59:55 AM IST

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को भयावह बनाने का आरोप मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाते हुए भाजपा ने उनकी तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है।


दिल्ली प्रदूषण: BJP ने की केजरीवाल की तुलना हिटलर से

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए भाजपा ने दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर केजरीवाल की तुलना हिटलर से करने वाले पोस्टरों को लगाकर दिल्ली के सीएम पर सीधा निशाना साधा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर अभियान जारी रखते हुए दिल्ली में कई जगहों पर पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें हिटलर के बाद विश्व का दूसरा शासक बताया गया है जिसने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया है।

केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए इस पोस्टर को भाजपा के कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने भी इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, केजरीवाल दूसरे शासक हैं, जिन्होंने अपने शहर को गैस चैंबर में बदल दिया। हिटलर पहला था.. हम जिस समय में रह रहे हैं यह उस समय की एक गंभीर याद दिलाता है।

मालवीय ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए आगे लिखा कि इस प्रलय के लिए हिटलर को जिम्मेदार मानते हुए फटकार लगाई गई थी लेकिन अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक प्रेस कांफ्रेंस कर इससे बरी हो जाएंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि दिल्ली को गैस चैंबर बनाने के लिए केजरीवाल को जवाबदेह बनाने की जरूरत है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment