Aaj Ka Rashifal, Wednesday, August 20, 2025: जानिए कैसा रहेगा आज बुधवार, 20 अगस्त, 2025 का राशिफल

Last Updated 20 Aug 2025 08:41:27 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Wednesday, August 20, 2025: आज बुधवार, 20 अगस्त, 2025 का दिन है। इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है। ज्योतिष विद्या की मदद से जानते हैं आज का राशिफल।


बुधवार, 20 अगस्त, 2025 का राशिफल

मेष : ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।

बृषभ : किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। देवी की आराधना में समय व्यतीत होगा। प्रयासरत् क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा।

मिथुन : मौसम के परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन केंद्रित होगा। घरेलू समस्याओं का हल निकालने में केंद्रित होंगे।

कर्क : बिना वजह दूसरों की आलोचना करना ठीक नहीं है। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता सफलता की सूचक है।

सिंह : सकारात्मक विचार सहित नये उद्देश्य के लिए सक्रिय हों। निराशा छोड़ आशावादी बने। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। रोजगार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी क्षमताओ को पहचान, उसी में केंद्रित हों।

कन्या : परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याओं का समाधान होगा। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार से आपकी गरिमा बढ़ेगी।

तुला : नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रख, ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित है।

वृश्चिक : कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी। अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी बन सकती हैं। अत: इस पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें।

धनु : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अपनी वकपटुता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी।

मकर : सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल खानपान पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा।

कुंभ : किसी श्रेष्ठान के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा।

मीन : कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न रखेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी नये कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment