महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने की तिरंगा अभियान की शुरूआत
देश इस साल आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है।
![]() तिरंगा अभियान |
इसके तहत हर घर तिरंगा लगाने का आव्हान किया गया है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी रविवार को दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की। कोश्यारी दिल्ली में हैं और वो आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़े कई कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
इसी कड़ी में रविवार को राज्यपाल ने दिल्ली के महाराष्ट्र सदन पहुंचकर तिरंगा लहराया और हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। महाराष्ट्र सदन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने राज्यपाल के साथ तिरंगा लहराकर सभी को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर राज्यपाल के साथ मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव सहित सचिव और अलग अलग विभागों के आयुक्त मौजूद रहे। सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
कोश्यारी अपने दिल्ली दौरे पर अमृत महोत्सव से जुड़े कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके पहले शनिवार को उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में मुलाकात की थी। गौरतलब है कि पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की थी।
| Tweet![]() |